फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग किसान को सांड ने पटक पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मलिहाबाद में खेत से टहलकर वापस घर लौट रहे एक किसान को रास्ते में खड़े सांड ने पटक-पटककर मार डाला। किसान की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने स्थानीय प्रशासन पर छुट्टा घूम रहे निराश्रित सांडों को पकड़वाने में लापरवाही का आरोप लगाते हुए सांडों को पकड़वाने और मुआवजे की मांग की। इसी बीच सोशल मीडिया पर किसी ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का पुतला फूंके जाने का एक भ्रामक मेसेज वायरल कर दिया जिससे स्थानीय पुलिस के हाथ-पांव फूल गये। इंस्पेक्टर मलिहाबाद ने तत्काल पहुंचकर परिवारीजनों को समझाकर शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर नित्यानंद ने बताया कि बहेलिया गांव निवासी किसान शिवगुलाम यादव (65) मंगलवार दोपहर अपने खेत-बाग से टहलकर वापस घर लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में खड़े एक सांड ने उन पर हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर हंगामे व पुतला फूंकने का जो मेसेज फैलाया गया, वह पूरी तरह से भ्रामक था। परिवारीजनों ने ऐसा कुछ नहीं किया है। परिवारीजनों की मांगे पूरी करने के लिए एसडीएम हनुमान प्रसाद ने आश्वासन दिया है। साथ ही क्षेत्र में घूमने वाले सभी निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के लिए तत्काल क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देशित भी कर दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी जगरानी, बेटा उमाशंकर और गिरिजाशंकर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें