दुष्कर्म के आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा करते पुलिस कर्मी।
गुडंबा। दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी के खिलाफ पुलिस ने सोमवार को डुगडुगी पिटवाकर उसके घर पर संपत्ति कुर्की का नोटिस चस्पा किया। आरोपी को 30 दिन के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण करना होगा।
अतिरिक्त निरीक्षक व विवेचक भानु प्रताप सिंह के मुताबिक, महिला ने कल्याणपुर निवासी अधिवक्ता रंजीत वर्मा पर घर में अकेला पाकर दुष्कर्म करने और धमकी देने का आरोप लगाया था। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही थी। उसके लगातार फरार रहने पर कोर्ट से कार्रवाई की अनुमति मांगी गई थी। कोर्ट के आदेश पर आरोपी के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया गया।