फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी सलीम खां को रिमांड पर लेकर लखनऊ आएगी एटीएस

Wed, 19 Jul 2017 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
आतंकी सलीम खान
विज्ञापन
एटीएस मुंबई एयरपोर्ट से पकड़े गए लश्कर आतंकी सलीम खां को बुधवार को लेकर लखनऊ आएगी। उसे स्थानीय कोर्ट में पेश किया गया, जहां उसे यूपी एटीएस को तीन दिन की ट्रांजिट रिमांड पर दे दिया गया। सलीम के खिलाफ लखनऊ के एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन


पूछताछ में सलीम ने बताया की वर्तमान में वह सऊदी के अलैन शहर में रह रहा था । उसका वीजा 2015 में ही खत्म हो गया तो वहां चोरी-छिपे रह कर वीजा बढ़वाने का प्रयास कर रहा था। बिना वीजा के रहने पर सऊदी सरकार जुर्माना लगाती है। सलीम पर 40 से 50 हजार दिरहम का जुर्माना लगाया गया।

जुर्माने को खत्म कराने की कोशिश में वह सऊदी पुलिस से मिला तो गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। सऊदी अरब की जेल में एक महीने रहने के बाद उसे भारत को प्रत्यर्पित कर दिया गया।
विज्ञापन


आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि सलीम के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी था। उसके मुंबई एयरपोर्ट पहुंचते ही सुरक्षा एजेंसियों को सूचना दी गई।
विज्ञापन

दानिश बन कर आफताब को मुहैया कराता था रकम

- फोटो : Demo Photo
असीम अरुण ने बताया कि फैजाबाद से तीन मई को जासूसी के आरोप में पकड़े गए आईएसआई एजेंट आफताब को सलीम दानिश बन कर ऑनलाइन पैसा भेजता था। सलीम का पाकिस्तान में अच्छा नेटवर्क था।

पाकिस्तान से उसे दुबई पैसे भेजे जाते थे और वह दुबई से मुंबई और मुंबई से अलग- अलग आईएसआई एजेंट के पास हवाला के जरिए पैसा भेजता था। सलीम को लखनऊ लाने के बाद आगे पूछताछ की जाएगी।

उसे रिमांड पर लेकर 2008 में रामपुर में हुए सीआरपीएफ कैंप पर हमले और फैजाबाद में पकड़े गए आफताब के बारे में पूछताछ की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें