फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध धर्मांतरण: एटीएस ने छांगुर और उसके करीबियों पर कसा कानूनी शिकंजा, सीरिया लिंक की जांच बाकी

Sat, 25 Apr 2026 08:38 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

अवैध धर्मांतरण मामले में एटीएस ने छांगुर और उसके करीबियों पर तो कानूनी शिकंजा कसा है, लेकिन उसके सीरिया लिंक की जांच बाकी है। स्विस बैंक खातों की जांच भी एटीएस पूरी नहीं कर सकी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
छांगुर बाबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के सीरिया लिंक की जांच अधूरी है। उसके करीबी नवीन रोहरा के स्विस बैंक खातों की जांच भी एटीएस पूरी नहीं कर सकी है। एटीएस ने छांगुर और उसके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसा है।

विज्ञापन


नवीन रोहरा एक शिपिंग कंपनी से जुड़ा था, जिसके सीरिया निवासी मालिक की छानबीन बाकी है। इसी कंपनी के जरिये नवीन को करोड़ों रुपये मिले थे, जिससे छांगुर ने बलरामपुर में जमीनें खरीदीं। एसटीएफ की पिछली जांच में नवीन रोहरा के सीरिया की शिपिंग कंपनी से कनेक्शन और तीन स्विस बैंक खातों का पता चला। 

यह शिपिंग कंपनी महज मुखौटा थी। इसके जरिये नवीन के विदेशी बैंक खातों में भेजी गई रकम अवैध धर्मांतरण के लिए फंडिंग की ओर इशारा कर रही थी। नवीन रोहरा केवल सातवीं पास था, जिससे उसका करोड़ों रुपये कमाना शक के घेरे में आया। यह रकम कई खातों में रूट होकर स्विस बैंक खातों में भेजी गई। फिर इसे भारत मंगाकर जमीनें खरीदी गईं। 
विज्ञापन


एसटीएफ की जांच में 100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खपाने के सुराग मिले। छांगुर मामले में ईडी ने नवीन की पत्नी नीतू रोहरा की 13.02 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था। ईडी की जांच में सामने आया कि छांगुर और नवीन रोहरा ने संदिग्ध स्रोतों से करोड़ों रुपये हासिल किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें