फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर से दबोचे गए जिहादी को रिमांड पर लेगी एटीएस

Tue, 07 Jul 2020 02:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
यूपी एटीएस जिहादी इनामुल के एक और साथी शकील को कश्मीर से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है। उसे मंगलवार को अदालत में पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लेगी। इससे पहले एटीएस इनामुल को बरेली और उसके एक साथी सलमान को कश्मीर से गिरफ्तार कर चुकी है। दोनों से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली थीं।
विज्ञापन


एटीएस को इनके कई अन्य साथियों के बारे में जानकारी हुई थी, जिनकी जांच एजेंसी तस्दीक कर रही थी। एटीएस के सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय हुई पूछताछ में शकील ने भी कई जानकारियां दी है। उसके मोबाइल फोन से भी इस बात की पुष्टि हुई है कि वह जिहाद की मुहिम आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहा था।

इसके लिए वह वह लगातार इनामुल के संपर्क में था। दिल्ली में इन लोगों की जो मीटिंग होने वाली थी, उसमें शकील शामिल होने वाला था और वह कई अन्य युवकों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहा था। एटीएस को उम्मीद है कि शकील से पूछताछ में और भी कई तथ्य सामने आएंगे।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें