एटीएस सेना की गोपनीय सूचनाएं लीक करने के आरोपी पूर्व सैनिक सौरभ शर्मा को रविवार को मेरठ ले गई थी। मगर, वहां के शॉपिंग मॉल में सौरभ के साथ रुपये की लेनदेन का सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल पाया है। पर, एक साल पहले के लेनदेन का फुटेज को हासिल करने की कोशिशें जारी है।
इसमें तकनीकी विशेषज्ञों का सहारा लिया जा रहा है और मेरठ पुलिस भी सहयोग कर रही है। उधर, इस मामले में गुजरात से गिरफ्तार दूसरे आरोपी अनस गितौली की रिमांड पर सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी है। अब यह सुनवाई मंगलवार को होगी। एटीएस ने कोर्ट से सात दिन की रिमांड पर दिए जाने का आग्रह किया हुआ है। जबकि सौरभ सात दिन के रिमांड पर है और एटीएस उससे पूछताछ कर रही है। उससे मिली जानकारी को आर्मी इंटेलिजेंस से साझा किया गया है। सूत्रों का कहना है कि सौरभ के साथ साजिश में कई अन्य भी शामिल है।