राजधानी लखनऊ के सरोजनीनगर स्थित एटीएस मुख्यालय में एक कमांडो ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के मुताबिक, उसने पत्नी से कहासुनी के बाद यह कदम उठाया।
विज्ञापन
40 वर्षीय बृजेश कुमार एटीएस के सरकारी बैरक में रहता था।
उसे मंगलवार सुबह ही गोरखपुर अपने घर जाना था। बताया जा रहा है कि वह कई तरह की परेशानियों से जूझ रहा था। रात में पत्नी से विवाद हुआ। जिसके बाद बृजेश ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली।