सरकारी अस्पतालों में आज हॉफ डे रहेगी ओपीडी
सरकारी अस्पतालों की ओपीडी मंगलवार दशहरा के दिन हॉफ डे रहेगी। सुबह 11 बजे तक पर्चे बनने और जांच का कार्य होगा। डॉक्टर ओपीडी में 12 बजे तक बैठेंगे। ऐेसे में दूरदराज से आने वाले मरीजों को जल्दी अस्पताल आना होगा। सिविल, बलरामपुर, लोकबंधु, रानीलक्ष्मीबाई समेत अन्य महिला अस्पतालों की ओपीडी भी आधे दिन की रहेगी। वहीं केजीएमयू, पीजीआई, लोहिया संस्थान में ओपीडी का संचालन नहीं होगा। यहां पर पहले की तरह इमरजेंसी सेवाएं ही संचालित होगी। बलरामपुर के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. हिमांशु ने बताया कि ओपीडी 12 बजे तक चलेगी। इमरजेंसी सेवाएं पहले की तरह संचालित होती रहेगी।