फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लश्कर आतंकी की लखनऊ स्पेशल कोर्ट में पेशी, एटीएस उगलवाएगी राज

Fri, 21 Jul 2017 05:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पेशी पर लाया गया सलीम
विज्ञापन
मुंबई से गिरफ्तार किए गए लश्कर आतंकी मोहम्मद सलीम को लेकर एटीएस की टीम ने आज लखनऊ स्पेशल कोर्ट में पेश क‌िया। एटीएस ने सलीम की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने एटीएस को 7 दिन की रिमांड की मंजूरी दी है। सलीम को गुरुवार की रात लखनऊ लाया गया था।
विज्ञापन


लखनऊ आने के बाद आईजी एटीएस असीम अरुण ने बताया कि सलीम को रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। 2008 से फरार चल रहे सलीम को लेकर आईबी ने लुक आउट नोटिस जारी किया हुआ था। 16 जुलाई को सऊदी अरब से मुंबई पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया था।

सूत्रों की मानें तो एटीएस को पता चला है कि वह लश्कर के सभी प्रमुख लोगों से मिल चुका है। इसमें कश्मीर से लेकर सरहद पार तक के लश्कर से जुड़े लोगों केसंपर्क में रहा। 
विज्ञापन


इस बारे में भी एटीएस सलीम से पूछताछ करेगी। सूत्रों का कहना है कि सरहद पार बैठे लश्कर ए तोएबा के प्रमुख हाफिज सईद से भी सलीम की करीबी रही है, इस बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें