फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबु जैद बोला, फेसबुक पर जेहाद का वीडियो और पोस्ट पढ़ने में आता था मजा

Sat, 11 Nov 2017 07:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अबु जैद
विज्ञापन
संदिग्ध आईएस आतंकी अबु जैद ने पूछताछ में एटीएस को कई राज उगले हैं। उसने बताया कि फेसबुक पर उसे जेहाद का वीडियो देखने और पोस्ट पढ़ने में बहुत मजा आता था। जेहाद से संबंधित किताबें पढ़ने के बाद उसका झुकाव इस तरफ हुआ।
विज्ञापन

एटीएस के आईजी असीम अरुण ने बताया कि पूछताछ में जैद ने स्वीकार किया है कि उसने अन्य युवकों को भी साथ जोड़ने के लिए काम किया।

उसने पुलिस को बताया कि सोशल मीडिया पर जेहाद से जुड़े लोगों का एक ग्रुप बनाकर उस पर जेहादी वीडियो और साहित्य डाला जाता था। ताकि अधिक से अधिक लोगों को आंतकी गतिविधियों से जोड़ा जा सके। इस ग्रुप पर सिर्फ नए लड़कों को साथ जोड़ने को लेकर ही बातचीत होती थी।
जैद ने पुलिस को यह भी बताया है कि फरवरी-2017 में ‘टेलीग्राम एप’ के जरिए उसकी दोस्ती बिजनौर निवासी नाजिम उर्फ उमर से हुई थी। जो मुंबई में रहता था। उसने बताया कि 2009 में वह वर्किंग वीजा पर रियाद (सऊदी अरब) गया था और पिछले 6-7 महीने से वह भारत आने-जाने लगा था।
विज्ञापन

वह जिस कंपनी से जुड़ा था उस कंपनी के पास कोई काम नहीं होने से उसे वेतन नहीं मिल रहा था, जिससे वह परेशान था। जीशान आदि दोस्तों की गिरफ्तारी का मामला ठंडा पड़ने पर वह अपने घर आजमगढ़ आ रहा था जब मुंबई में पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें