बताते चलें कि गुरुवार को प्रयागराज की अदालत में अतीक अहमद को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेने के लिए पुलिस ने प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें अतीक के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा से संबंध होने का जिक्र था। पुलिस ने दावा किया था कि अतीक ने अपने बयान में कबूला है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए पंजाब की सीमा में हथियार गिराए जाते हैं।
पंजाब में मेरा लोकल कनेक्शन इन हथियारों को इकट्ठा कर लेता है। बाद में इसी खेप से जम्मू-कश्मीर के दहशतगर्दों को भी हथियार मिलते हैं। अतीक के इसी बयान के आधार पर सक्रिय हुई एटीएस ने उससे पूछताछ की है। स्पेशल डीजी कानून-व्यवस्था एवं अपराध प्रशांत कुमार ने बताया कि अतीक से पूछताछ चल रही है। पूछताछ में सामने आए कुछ अहम बिंदुओं का परीक्षण किया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।