फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: भोजपुरी अभिनेता के बचपन का यार है एटीएम बाबा, मेवाती गैंग से जेल में हुई थी दोस्ती

Thu, 27 Apr 2023 04:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

एटीएम काटकर 39 लाख रुपये की लूट मामले में एक और खुलासा हुआ है। भोजपुरी फिल्मों का एक अभिनेता एटीएम बाबा का दोस्त था। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
एटीएम बाबा (बायें)। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटीएम काटकर 39.58 लाख रुपये पार करने के मामले में एक अहम जानकारी मिली है। गिरोह का सरगना एटीएम बाबा उर्फ सुधीर मिश्रा उर्फ बुलबुल मिश्रा भोजपुरी इंडस्ट्री के एक अभिनेता का बचपन का दोस्त निकला। सुधीर पर केस दर्ज होते रहे और वह जेल जाता रहा, लेकिन ये दोस्ती नहीं टूटी।

विज्ञापन


केस की तफ्तीश के दौरान पुलिस ने इस संबंध में उस अभिनेता से भी फौरी तौर पर पूछताछ की। इसमें उसने ये बात स्वीकारी भी। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया जब सुधीर जेल में बंद हुआ था तो उसकी दोस्ती मेवाती गैंग से हुई थी। जब वह बाहर निकले तो सभी मिलकर एटीएम काटने की वारदातों को अंजाम देने लगे।

ये भी पढ़ें - महाठग संजय शेरपुरिया की कहानी: ट्रांसफर या चुनाव में टिकट सब का करता था जुगाड़, कई बड़े BJP नेताओं संग है फोटो
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी निकाय चुनाव: वोट देने में शहर वाले कंजूस, ग्रामीण मतदाता दिलदार, पॉश इलाकों में सबसे कम वोटिंग प्रतिशत


तीन अप्रैल को सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित एसबीआई का एटीएम काटकर गिरोह ने रकम पार की थी। पुलिस ने मंगलवार को वारदात का खुलासा कर चार आरोपियों को जेल भेजा था। मुख्य आराेपी छपरा निवासी सुधीर मिश्रा, उसकी पत्नी रेखा मिश्रा समेत नौ आरोपी फरार हैं। इसमें चार मेवाती हैं।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, चंद दिनों तक सुधीर बिहार पुलिस में सिपाही रहा था। उस पर एक के बाद एक 11 केस दर्ज हुए। इसमें चोरी, डकैती, हत्या की कोशिश, अपहरण जैसे गंभीर केस शामिल हैं। सुधीर एटीएम में तकनीकी खराबी कर रकम पार किया करता था। जब वह इन मामले में जेल गया तो वहां मेवाती गैंग से उसकी मुलाकात हुई थी। मेवाती गैंग एटीएम काटते थे। तब से सुधीर भी गिरोह बनाकर मेवातियों की मदद से एटीएम काटने का काम शुरू कर दिया। गुर्गों से वारदात को अंजाम दिलाता था।
विज्ञापन


हर वक्त लगाए रहे मास्क
पूरा गैंग शातिर तरीके से वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस के मुताबिक शातिरों ने जब रेकी की, जब मोबाइल खरीदा और जब वारदात को अंजाम दिया। हर वक्त उनके चेहरे मास्क से ढके रहे। गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट रही। शहर छोड़ने के बाद मास्क उतारे। जब टोल पार किया तो दोबारा मास्क पहने।

कइयाें को उठाया, बिहार-मेवात में दबिश
पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में लग गई है। बिहार के छपरा और राजस्थान के मेवात जिले में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। आरोपियों को चिन्हित किया जा चुका है। उनके रिश्तेदारों व परिचितों को उठाकर पूछताछ जारी है। जल्द अन्य आरोपियाें की गिरफ्तारी संभव है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें