फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atiq Ahmed: माफिया अतीक की दौलत देख हैरान रह गई पुलिस, पांच राज्यों में फैला था कारोबार

Sat, 22 Apr 2023 11:21 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

जांच में पांच राज्यों में अतीक के फैले कारोबार की फेहरिस्त लगातार बढ़ती चली गयी। अधिकारियों के मुताबिक अतीक प्रयागराज में मुस्लिमों को रियायती दाम पर जमीन देता था, हालांकि बाकी राज्यों में उसका जमीन का कारोबार करोड़ों रुपये के मुनाफा दिलाता था।
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमेश पाल हत्याकांड के बाद जब पुलिस ने माफिया अतीक अहमद की जरायम की दुनिया से कमाई दौलत से खरीदी गयी संपत्तियों का पता लगाना शुरू किया तो वे भी हैरान रह गए। जांच में पांच राज्यों में अतीक के फैले कारोबार की फेहरिस्त लगातार बढ़ती चली गयी। अधिकारियों के मुताबिक अतीक प्रयागराज में मुस्लिमों को रियायती दाम पर जमीन देता था, हालांकि बाकी राज्यों में उसका जमीन का कारोबार करोड़ों रुपये के मुनाफा दिलाता था।

विज्ञापन


अतीक गिरोह के बारे में पुलिस ने जो जानकारी जुटाई है, उसके मुताबिक कौशांबी के ग्राम बिरमपुर में दो भाइयों इमरान और जीशान, मोहम्मद मुस्लिम व कौशांबी के कई अन्य लोगों के साथ एलिना सिटी फेज-1, फेज-2, ग्राम बक्सी व दामपुर में अहमद सिटी, सैदपुर बक्सी में असाद सिटी, रावतपुर में साई बिहार योजना, सैदपुर में सैदपुर ग्राम योजना, सैदपुर करेहदा में सैदपुर आवास योजना, करेली के लखनपुर में लखनपुर आवास योजना में करीब एक हजार बीघा से ऊपर जमीन पर तमाम प्रोजेक्ट चल रहे थे। 

ये भी पढ़ें - अयोध्या हादसे की कहानी चश्मदीदों की जुबानी: बस में फंसे थे यात्री, हर तरफ थी चीख-पुकार... पर हम कुछ न कर सके
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दूसरे चरण में भी परिवारवाद से दूर रहेगी भाजपा, शनिवार को दिल्ली जाएंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री


इसके अलावा फना एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड, जाफरी स्टेट लिमिटेड, एमजे इंफ्राग्रीन प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रालैंड एलएलपी, एमजे इंफ्रा हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, एमजे इंफ्रास्टेट प्राइवेट लिमिटेड और एफ एंड ए एसोसिएट प्राइवेट लिमिटेड आदि कंपनियों का संचालन अतीक और अशरफ कर रहे थे। इन कंपनियों के जरिए हजारों किसानों की जमीन पर उन्होंने कब्जा कर लिया था। बदले में किसानों को मामूली रकम देकर डरा-धमका कर भगा दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें