फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कला अभिरुचि पाठ्यक्रम में अतिका अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राज्य संग्रहालय की ओर से आयोजित कला अभिरुचि पाठ्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। दस दिवसीय पाठ्यक्रम में कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े विषयों की जानकारी दी गई। अतिका वर्मा ने प्रथम, कशिश चौधरी द्वितीय और कुलदीप सिंह ने तृतीय स्थान पाया। प्रिया तिवारी और ऋचा मेहरोत्रा को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता धर्मेंद्र मिश्रा ने चम्बा रुमाल, टेराकोटा, ग्लास वर्क और वॉल पेंटिंग के संरक्षण की तकनीकों की जानकारी दी। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने संदेश में कहा कि ऐसे प्रयासों का उद्देश्य युवाओं और कला प्रेमियों में सांस्कृतिक जागरूकता को सशक्त बनाना है। संग्रहालय निदेशालय की निदेशक डॉ. सृष्टि धवन ने विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए। संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कुमार सिंह व सहायक निदेशक डॉ. मीनाक्षी खेमका ने युवाओं के प्रयास को सराहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें