फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल विश्वविद्यालय में कुलपति के साक्षात्कार का तारीख टली

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति पद के लिए 26 नवंबर को होने वाले साक्षात्कार की तारीख टाल दी गई है। इस पद के लिए देशभर के 12 डॉक्टरों को आमंत्रित किया गया है। वर्तमान कुलपति प्रो. संजीव मिश्र का कार्यकाल 26 सितंबर को पूरा हो चुका है। नए कुलपति का चयन न होने से उनका कार्यकाल छह माह या नए कुलपति के चयन होने तक के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन



केजीएमयू से 13 वर्ष से छुट्टी पर हैं डॉ. संजीव

डॉ. संजीव मूल रूप से केजीएमयू में सर्जिकल आंकोलॉज विभाग के शिक्षक हैं। वह करीब 10 वर्ष जोधपुर एम्स के निदेशक रहे। फिर अटल विवि के कुलपति का तीन वर्ष का कार्यकाल पूरा किया। इस तरह केजीएमयू से वह करीब 13 वर्ष से अवकाश पर हैं। केजीएमयू के सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग में इस समय चार नियमित डॉक्टर हैं। इसकी वजह से यहां मरीजों का काफी दबाव रहता है। ओपीडी में रोजाना 300 से अधिक मरीज आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें