फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटल यूनिवर्सिटी : नए कुलपति के लिए साक्षात्कार नौ जनवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। नए वर्ष में अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल यूनिवर्सिटी को नियमित कुलपति मिल सकता है। शासन ने कुलपति भर्ती के लिए साक्षात्कार की तारीख घोषित कर दी है। नौ जनवरी को साक्षात्कार होगा। अटल यूनिवर्सिटी के मौजूदा कुलपति व कैंसर सर्जन डॉ. संजीव मिश्र का कार्यकाल 26 सितंबर 2025 को खत्म हो चुका है। अभी कार्यवाहक कुलपति के भरोसे विवि का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन

अटल मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति के लिए देशभर के करीब 32 से ज्यादा डॉक्टरों ने आवेदन किया था। पहले 12 डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया था। साक्षात्कार के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बना दी गई थी। 26 नवंबर को साक्षात्कार होना था, लेकिन साक्षात्कार टल गया था। करीब एक माह बाद साक्षात्कार की नई तारीख घोषित की गई है और 18 डॉक्टरों को बुलाया गया है। पिछली दफा दो मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति साक्षात्कार के लिए शाॅर्टलिस्ट नहीं हो पाए थे। इस बार उन्हें आमंत्रित किया गया है। बाकी केजीएमयू के आधा दर्जन वरिष्ठ डॉक्टर हैं। वाराणसी व देश के अन्य मेडिकल संस्थान के डॉक्टरों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें