फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैबिनेट की मंजूरी, अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि अब आठ मंजिल का बनेगा

Tue, 26 Jan 2021 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल चिकित्सा विश्वविद्यालय का प्रस्तावित मॉडल। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अटल विहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि अब आठ मंजिल का बनेगा। सीजी सिटी में बनने वाले विश्वविद्यालय के भवन निर्माण की परियोजना की पुनरीक्षित लागत 206.96 करोड़ रुपये को कैबिनेट ने मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन


परियोजना लागत में बदलाव एकेडेमिक-प्रशासनिक ब्लॉक भवन में बेसमेंट, भूतल और तीन तल की जगह, अब बेसमेंट, भूतल और आठ तल के निर्माण के प्रस्ताव के कारण की गई है।

इसके अलावा विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम की स्वीकृत क्षमता 1500 सीट से बढ़ाकर 2000 किए जाने, कुलपति आवास टाइप-7 और टाइप-05 के 08 आवासों को पुनरीक्षित परियोजना में शामिल किया गया है। इसके चलते मूल लागत में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन


नई परियोजना में इटैलियन मार्बल, वुडेन फर्श, परफोरेटेड, जिप्सम बोड फाल्स सीलिंग, स्पाइडर ग्लास सिस्टम, विनियर पैनेलिंग, एकोस्टिक फैब्रिक पैनेलिंग, कारपेट फ्लोरिंग, आर्मस्ट्रॉग फाल्स सीलिंग, पॉलिश्ड चैनल फ्रेम, लैमिनेटेड पैनेलिंग, लैकर्ड ग्लास, फैब्रिक पैनेलिंग, एचवीएसी सिस्टम, बूम बैरियर व सोलर फोटो वोल्टिक सिस्टम उच्च विशिष्ट श्रेणी के शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें