फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के अस्थि कलश दर्शन के लिए लखनऊ को करना होगा अभी इंतजार

Sun, 19 Aug 2018 08:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अटल - फोटो : SELF
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियां 21 अगस्त को लखनऊ आएंगी। भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी और राज्य सरकार के मंत्री दिल्ली से विशेष विमान से पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के 20 अस्थि कलश लेकर आएंगे।

विज्ञापन


भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की अस्थियां रविवार को लखनऊ लाना प्रस्तावित था। लेकिन रविवार को हरिद्वार में अस्थि विसर्जन कार्यक्रम के कारण लखनऊ  में कार्यक्रम स्थगित किया गया।

उन्होंने बताया कि अब 21 अगस्त को वाजपेयी की अस्थियां 20 कलश में लखनऊ लेकर आई जाएंगी। लखनऊ में एयरपोर्ट पर सरकार के मंत्री और भाजपा पदाधिकारी उनकी अगुवानी करेंगे। अस्थी कलश अंतिम दर्शन के लिए भाजपा प्रदेश मुख्यलाय पर रखे जाएंगे। उसके बाद गोमती नदी के तट पर होने वाले कार्यक्रम में वाजपेयी की अस्थियां विसर्जित की जाएगी।
विज्ञापन


उधर, सरकार के सूत्रों का कहना है कि मंगलवार को होने वाली कैबिनेट बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी के नाम से शुरू होने वाली नई योजनाओं और परियोजनाओं के साथ संस्थानों और स्थलों का नामांकरण वाजपेयी के नाम पर करने की मंजूरी भी दी सकती है।  कैबिनेट के बाद होने वाले अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद इसकी घोषणा कर सकते हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें