फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Flash Back: वाजपेयी के लिए बनाया गया था लाल किले जैसा मंच, इसी चुनाव के बाद ली थी प्रधानमंत्री पद की शपथ

Wed, 27 Mar 2024 10:24 AM IST
ishwar ashish अमित पांडेय, अमर उजाला, बहराइच

सार

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी दो बार चुनाव प्रचार करने क लिए बहराइच जिले में पहुंचे थे। उनके लिए शहर के महाराज सिंह इंटर कॉलेज में चुनावी मंच बना था।
विज्ञापन
अटल जी प्रचार के लिए दो बार बहराइच आए थे। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री पंडित अटल बिहारी वाजपेयी का भी बहराइच जिले से खासा लगाव रहा। वर्ष 1996 में यहां चुनाव प्रचार के लिए जब अटल जी पहुंचे तो उनके लिए लाल किले जैसा मंच बनाया गया। तब वह यहां चुनाव प्रचार के लिए दो बार पहुंचे। मौजूदा चुनावी माहौल में लोग पूर्व प्रधानमंत्री की सभाओं को याद कर चर्चा कर रहे हैं।

विज्ञापन


पयागपुर से भाजपा विधायक सुभाष त्रिपाठी बताते हैं कि जनवरी 1996 में लोकसभा चुनाव को लेकर सिविल लाइन स्थित महराज सिंह इंटर कॉलेज में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जनसभा की थी। भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में जब अटल जी मंच पर खड़े हुए तो वहीं से उन्हें लालकिले की प्राचीर दिखने लगी। पूरे मंच को लाल किले की तरह सजाया गया था।

ये भी पढ़ें - अब तक 9 सांसदों के टिकट काट चुकी है भाजपा, बची 12 सीटों में ये हैं समीकरण, इनका कटा टिकट
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सपा में घमासान, आजम की सीट पर बिगड़ी बात; मनाने के लिए अखिलेश खेल सकते हैं बड़ा दांव
विज्ञापन


अटल जी की यादों में बना रहा वह विशेष मंच
- बहराइच में हुई इसी चुनावी जनसभा के बाद भाजपा की केंद्र में सरकार बनी और अटल जी ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। विधायक के अनुसार इसके बाद जब भी उनकी मुलाकात अटल जी से हुई तो उन्होंने बहराइच की जनसभा के मंच की चर्चा जरूर की। 

- वर्ष 1998 के चुनाव में भी अटलजी ने जनसभा की। तब वह गोंडा निवासी घनश्याम शुक्ल के लिए कैसरगंज लोकसभा चुनाव में प्रचार करने आए थे। अब आज के दौर में लोग अटलजी की उन चुनावी सभाओं को याद कर रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें