फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एयरपोर्ट पर एक बर्तन में बन रहा था वेज-नॉनवेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौधरी चरण सिंह और वाराणसी एयरपोर्ट पर वेज-नॉनवेज भोजन एक ही बर्तन में बनाया जा रहा था। इस दौरान सफाई का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा था। उधर, ऐशबाग क्षेत्र में रेलवे के बेस किचन में चूहे और कॉकरोच घूम रहे थे। इस पर किचन बंद करवा दिया गया। उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (यूपीएफएसडीए) की ओर से बीते दिनों कैटरिंग इकाइयों के खिलाफ चलाए गए अभियान में ये खामियां मिलीं।
विज्ञापन

अभियान शुद्ध ही शुभ के तहत रेलवे कैटरिंग की 41 और एयरलाइंस को खाद्य आपूर्ति करने वाली दो इकाइयों का निरीक्षण किया गया। जांच में स्वच्छता, खाद्य भंडारण, कर्मचारियों की व्यक्तिगत सफाई, पेयजल परीक्षण, पेस्ट कंट्रोल और अनिवार्य अभिलेखों के रखरखाव में गंभीर कमियां सामने आईं।
ऐशबाग में मैसर्स चंद्र मौली मिश्रा के बेस किचन में गंदगी मिली। यहां से ट्रेनों के लिए भोजन सप्लाई होता था।
अमौसी और वाराणसी हवाई अड्डे पर खाद्य आपूर्ति करने वाली दो इकाइयों की जांच के दौरान कुछ कर्मचारियों के शू कवर व मास्क का इस्तेमाल न किए जाने और लेबलिंग से जुड़ी कमियां मिलीं। इसके साथ ही वेज और नॉनवेज व्यंजनों के लिए अलग-अलग बर्तनों भी नहीं मिले। संबंधित इकाइयों को कमियां दूर करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें