फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: क्वीन मेरी में अब गंभीर मरीजों की एबीजी जांच होगी, टीईएनएस से कम होगी प्रसव पीड़ा

विज्ञापन
क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।
विज्ञापन
लखनऊ। क्वीन मेरी अस्पताल में अब गंभीर मरीजों की एबीजी (आर्टेरियल ब्लड गैस) जांच के नमूने दूसरे केंद्रों पर नहीं भेजने पड़ेंगे। अस्पताल में ही जांच की सुविधा मिलने से गंभीर मरीजों की बीमारी का तत्काल पता लग सकेगा और इलाज में तेजी आएगी। वहीं, प्रसव पीड़ा कम करने के लिए टीईएनएस तकनीक भी शुरू की गई है। इसमें त्वचा पर इलेक्ट्रोड लगाकर हल्के विद्युत संकेत दिए जाते हैं, जिससे दर्द कम करने में मदद मिलती है। यह पहले से उपलब्ध एपिड्यूरल सुविधा का अतिरिक्त विकल्प होगा।
विज्ञापन

ये जानकारी क्वीन मेरी की विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू अग्रवाल ने शुक्रवार को 94वें स्थापना दिवस समारोह में दी। ब्राउन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने एक साल की उपलब्धियां साझा कीं। बताया कि गर्भवती और गंभीर बीमारियों से जूझ रही महिलाओं को बेहतर इलाज देने के लिए रोबोटिक सर्जरी और बांझपन के उपचार के लिए आईवीएफ सुविधाओं का विस्तार किया गया है। इसके अलावा समय से पहले जन्मे और कम वजन वाले नवजातों की देखभाल के लिए विशेष कंगारू मदर केयर (केएमसी) वार्ड बनाया गया है।
डॉ. अंजू अग्रवाल के मुताबिक, जनवरी से अक्तूबर के बीच अस्पताल की ओपीडी में 77,005 मरीजों को इलाज दिया गया। इस दौरान 6,664 प्रसव और 16,359 सर्जरी हुईं। गंभीर मरीजों के इलाज में भी सुधार दर्ज किया गया है। वर्ष 2025 में भर्ती 1,431 गंभीर मरीजों में 84.2 फीसदी की जान बचाई गई थी, जबकि 2026 में अब तक भर्ती 1,526 गंभीर मरीजों में 86.23 फीसदी को बचाने में सफलता मिली है।
विज्ञापन

तीन रोबोटिक सर्जरी, आईवीएफ से पहली बार बच्चे का जन्म
केजीएमयू की कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि क्वीनमेरी में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार मातृ एवं प्रजनन स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करेगा। यहां प्रदेश के अलावा आसपास के राज्यों से भी जटिल गर्भावस्था वाली महिलाएं इलाज के लिए आती हैं। अस्पताल में हर साल करीब 10 हजार प्रसव होते हैं।
उन्होंने बताया कि विभाग में अब तक तीन रोबोटिक हिस्टेरेक्टॉमी की जा चुकी हैं। नई लैप्रोस्कोपी मशीन से दूरबीन विधि से बड़ी सर्जरी करने की क्षमता बढ़ेगी। कोविड के बाद विभाग में आईवीएफ के जरिये पहले बच्चे का जन्म हुआ है। इसके अलावा टीईएसए प्रक्रिया से भी पहली सफल गर्भावस्था दर्ज की गई है।
मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए डॉ. स्तुति सम्मानित
स्थापना दिवस समारोह में पीजीआई चंडीगढ़ की डॉ. वनिता जैन ने डॉ. प्रभा मेहरा ओरशन दिया। इस मौके पर तृतीय वर्ष की जूनियर रेजिडेंट डॉ. स्तुति कुलश्रेष्ठ को मरीजों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए डॉ. पीएल महाजन मोस्ट ह्यूमेन रेजिडेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारियों को भी उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।

क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।

क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।

क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।

क्वीन मेरी अस्पताल ने मनाया स्थापना दिवस।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें