आशुतोष राणा के साथ राजीव सिंह दिनकर। फाइल फोटो स्वयं
‘हमारे राम’ नाटक की सफलता के पीछे यूं तो कई बड़े नाम शामिल हैं लेकिन मंच से इतर पर्दे के पीछे एसोसिएट डायरेक्टर और शो रनर की बेहद अहम भूमिका निभा रहे राजीव सिंह दिनकर भोजपुरी फिल्मों के काफी सफल और मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने हिंदी फिल्मों में भी काम किया है।
राजीव ने प्रणाम, भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया, कुरुक्षेत्र जैसी हिंदी फिल्मों में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया। इसके अलावा मेरे हसबैंड की बीवी, ओ पुष्पा आई हेट टियर्स, बॉर्न टू बी किंग, डबल एक्सेल जैसी फिल्में भी उनके हिस्से में आईं। भोजपुरी में बलिदान, लाट साहब, केहू हमसे जीत ना पाई, सुगना, दीवाना दिल धड़केला और सुगना जैसी फिल्मों की सफलता में उनके अभिनय का खास योगदान रहा।
राजीव दिनकर ने अमर उजाला से फोन पर वार्ता के दौरान बताया कि उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत 1998 में असिस्टेंट कोरियोग्राफर के रूप में की थी। 2001 में स्वतंत्र कोरियोग्राफर के रूप में उनकी फिल्म ये मोहब्बत है आई थी। उन्होंने बताया कि तकरीबन 2000 गीतों में वे कोरियोग्राफी कर चुके हैं। इस समय वे जयपुर में हमारे राम नाटक के शो में व्यस्त हैं और 26 जुलाई को लखनऊ में शो के लिए आएंगे।