फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा का पाठ्यक्रम तैयार, प्राचार्य से मांगे सुझाव

Wed, 18 Oct 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम तैयार हो गया है। सर्व शिक्षा अभियान के संयुक्त निदेशक अजय कुमार सिंह ने शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की ओर से प्रस्तावित पाठ्यक्रम पर सभी डायट प्राचार्य से 16 अक्तूबर तक सुझाव मांगे हैं।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों पर दिसंबर में भर्तियां निकाली जाएंगी। परिषद ने सहायक अध्यापक भर्ती को समयबद्ध कराने के लिए तैयारी शुरू करते हुए पाठ्यक्रम तैयार किया है। 150 अंक की परीक्षा के लिए 2 घंटे 30 मिनट दिया जाएगा।

100 अंक के भाग एक के लिए 1 घंटे 30 मिनट का समय मिलेगा। इसमें हिदीं, अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के 15-15 अंक के प्रश्न होंगे। सामान्य ज्ञान और तार्किक ज्ञान के  30-30 अंक के प्रश्न होंगे। 50 अंक के भाग दो के लिए एक घंटे का समय दिया जाएगा। इसमें शिक्षण कौशल विषय 30 अंक और 20 अंक निबंध के लिए होंगे। परीक्षा में अति लघु प्रश्नों का जवाब अधिकतम 20 शब्द, लघु प्रश्नों का जवाब अधिकतम 40 शब्द और निबंध 1000 शब्द में लिखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें