फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश के दो हजार विशेष शिक्षकों की दिवाली रहेगी फीकी

Wed, 18 Oct 2017 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
demo image
विज्ञापन
प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद विद्यालयों में दिव्यांग छात्रों को शिक्षा देने वाले विशेष शिक्षकों की दिवाली इस बार फीकी रहेगी। इनको अभी तक सितंबर के मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन


संविदा पर नियुक्त इन शिक्षकों को प्रतिमाह 13,200 रुपये मानदेय मिलता है।

विशेष शिक्षा शिक्षक एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि प्रदेश में दो हजार ऐसे शिक्षक तैनात हैं, लेकिन किसी भी जिले में मानदेय के लिए बजट जारी नहीं किया गया।
विज्ञापन


एक हफ्ता पहले अपर परियोजना निदेशक राजकुमारी वर्मा से वार्ता कर मानदेय जारी करने की मांग की गई थी।

इस बीच, राजकुमारी ने बताया कि फाइल आगे बढ़ा दी गई है। जल्द ही सभी जिलों में बजट जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें