फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68500 सहायक अध्यापक भर्ती: नियुक्ति पत्र नहीं देने की शिकायत पर बीएसए से मांगी रिपोर्ट

Wed, 12 Sep 2018 10:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारियों की ओर से नव चयनित सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र नहीं देने की शिकायत के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने सभी बीएसए से भर्ती की रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


68500 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 41556 सहायक अध्यापकों में से करीब 3000 सहायक अध्यापकों को 4 सितंबर को मुख्यमंत्री ने नियुक्ति पत्र दिए थे। 5 सितंबर तक सभी जिलों में बीएसए को नियुक्ति पत्र देने के निर्देश दिए गए थे।

कई जिलों में बीएसए की ओर से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं देने की शिकायत सरकार और निदेशालय को मिली है। इसे देखते हुए बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम सिंह ने सभी बीएसए से रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन


निदेशक ने सभी बीएसए को बेसिक शिक्षा परिषद की सचिव रूबी सिंह को रिकॉर्ड प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के मुताबिक सब कुछ सामान्य होने के बावजूद चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं करने वाले बीएसए के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

ये सूचनाएं मांगीं

जिलों में विज्ञापित रिक्तियों के मुकाबले आवंटित अभ्यर्थियों की संख्या
काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या
ऐसे अभ्यर्थियों जो काउंसलिंग में उपस्थित हुए, लेकिन उनकी काउंसलिंग नहीं हुई

कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए गए
कितने अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र नहीं मिले
जिलों में सहायक अध्यापक के रिक्त पदों और आरक्षित श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें