फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर हासिल की थी नौकरी, सहायक अध्यापक किया गया बर्खास्त... मुकदमा दर्ज

Mon, 11 Nov 2024 09:53 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी में बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने वाले सहायक अध्यापक को बर्खास्त कर दिया गया है। इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सहायक अध्यापक पर प्रधानाचार्य ने आलमबाग थाने में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी अध्यापक पर बीएड की फर्जी मार्कशीट लगाकर नौकरी हासिल करने का आरोप है।

विज्ञापन


आलमबाग के चंदर नगर स्थित जनता इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पवन कुमार के मुताबिक राकेश कुमार कॉलेज में सहायक अध्यापक थे। आरोप है कि राकेश ने नौकरी हासिल करने के लिए भर्ती के समय बीएड की जो मार्कशीट लगाई थी वो सत्यापन में फर्जी निकली। इस पर कॉलेज प्रशासन ने राकेश को नौकरी से बर्खास्त कर दिया था।

यह भी पढ़ेंः- बाबा सिद्दीकी हत्याकांड: ...तो भारत की धरती छोड़ देता शूटर, एसटीएफ ने बॉर्डर पर दबोचा; पूछताछ में उगले कई राज

दस्तावेजों पर हुए हस्ताक्षर सीएमओ के नहीं थे

प्रधानाचार्य पवन कुमार ने बताया कि जून 2023 में सहायक अध्यापक राकेश कुमार ने मेडिकल लीव मांगी थी। लीव स्वीकृत करने के लिए राकेश से दस्तावेजों पर सीएमओ के हस्ताक्षर कराने की बात कही थी। कुछ दिन आरोपी ने दोबारा दस्तावेज लगाए तो उसमें हुए सीएमओ के हस्ताक्षर में संदेह हुआ। कॉलेज प्रशासन ने सीएमओ कार्यालय में दस्तावेज भेजे थे। जवाब मिला कि दस्तावेजों पर हुए हस्ताक्षर सीएमओ के नहीं थे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हिमांशी हत्याकांड: नया खुलासा...कत्ल के बाद घबराए नहीं आरोपी, बल्कि किया ये काम; खुद बताया क्यों और कैसे मारा?

इस तरह डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिली

मामले की जांच चल ही रही थी तभी बैंक से राकेश के नाम पर लोन की किस्तें न भरने की नोटिसें कॉलेज भेजी गईं। पता चला कि लोन संबंधी दस्तावेजों में कॉलेज में उनकी नियुक्ति के हस्ताक्षर पूर्व प्रधानाचार्य के थे। पूर्व प्रधानाचार्य से पूछा गया तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही। प्रधानाचार्य ने आरोपी से उनकी बीएड की डिग्री मांगी और संस्कृति विवि को भेजी। यहां से उन्हें डिग्री फर्जी होने की जानकारी मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें