फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल परिसर से किया सहायक शिक्षिका का अपहरण, मारपीट कर गाड़ी से उठा ले गए बदमाश

Tue, 02 Apr 2019 08:52 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला बलरामपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
बलरामपुर के एक स्कूल में शिक्षण कार्य कर रही शिक्षिका को चार बदमाशों ने दिन दहाड़े अपहरित कर लिया। बदमाश शिक्षिका को मारपीट कर एसयूवी गाड़ी में लाद ले गए हैं। मौके पर पहुंचे बेसिक शिक्षा विभाग व पुलिस के अफसर मामले की जांच में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घटना के संबंध में अहम सुराग मिले हैं। शीघ्र ही शिक्षिका को बरामद कर लिया जाएगा। बीएसए हरिहर प्रसाद ने बताया कि मूलरूप से जनपद मैनपुरी निवासी अविवाहिता शिक्षिका प्राथमिक विद्यालय जुगली गुरचाही में तैनात है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन

मंगलवार करीब एक बजे स्कार्पियो गाड़ी से चार लोग जिसमें दो पुरुष व दो महिला थी स्कूल में पहुंचे। इन लोगों ने स्कूल में मौजूद शिक्षिका का नाम पूछा। नाम बताते ही इन लोगों ने पहले उसे मारा पीटा और फिर गाड़ी में लादकर उठा ले गए। इस बात की गवाही स्कूली बच्चे, रसोईया व शिक्षामित्र भी दे रहे हैं। 
 
फिलहाल शिक्षिका का मोबाइल बंद है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एएसपी अरविन्द मिश्रा दलबल के साथ पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि शिक्षिका के अपहरण के संबंध में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें