फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार करोड़ की मालकिन है भाजपा की 'तुलसी'

Thu, 17 Apr 2014 05:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पास कुल 4 करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये की संपत्ति है तो उनके पति जुबिन ईरानी की हैसियत भी पांच करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये है।
विज्ञापन


शपथपत्र में स्मृति के पुत्र व पुत्री भी लखपति बताए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी की ओर से बुधवार को नामांकन पत्र में दिए गए शपथ पत्र के मुताबिक उनके पास जहां नकद के रूप में 4 लाख 99 हजार तो पति के पास 70 हजार 164 रुपये ही हैं।

इसी तरह स्मृति का बैंक बैलेंस 35 लाख 49 हजार 460 रुपये, पति जुबिन का बैंक बैलेंस एक करोड़ 88 लाख 15 हजार 77 रुपये है।

पति के पास पांच करोड़

उनके पुत्र जोहर ईरानी के पास बैंक जमा के रूप में एक लाख 30 हजार 587 रुपये और पुत्री जोइस ईरानी के पास एक लाख 17 हजार 611 रुपये का बैंक बैलेंस है।

बांड, डाकघर में जमा, आभूषण सहित सभी अन्य संपत्तियों को मिलाकर स्मृति के पास कुल चार करोड़ 14 लाख 98 हजार 621 रुपये पति जुबिन के पास पांच करोड़ 14 लाख 56 हजार 949 रुपये की सम्म‌पत्ति है।

वहीं पुत्र जोहर एक लाख 30 हजार 587 व पुत्री जोइस के पास एक लाख 17 हजार 611 रुपये की संपत्ति है।
विज्ञापन

पूरी सम्पत्ति का विव‌रण

स्मृति ईरानी-----जुबिन ईरानी
विवरण-----धनराशि
नकद------4,99,000----70,164

बैंक में जमा-35,49,460---1,88,15
बांड में निवेश-32,850---2,60,000
दूसरों को अग्रिम-18,15,000 ---20,99,000

डाकघर में जमा-29,30,000---5,00,000
वाहन-14,86,260---7,08,867
अन्य हैसियत-13,68,726-15,281

कुल योग--4,14,98,621-5,14,56,949
देनदारी-70,000----1,75,00,000
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें