फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Election Result: गुजरात में खाता खोल सकती है सपा, मैनपुरी में डिंपल यादव की बढ़त बरकरार

Thu, 08 Dec 2022 11:33 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सपा गुजरात में एक विधानसभा सीट जीत सकती है। पार्टी ने यहां पर 20 उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव की बढ़त लगातार बरकरार है।
विज्ञापन
मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव व अखिलेश यादव। - फोटो : Facebook/Dimple Yadav
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी ने गुजरात में भी बढ़त बना ली है। यहां की कुतियाना सीट पर पार्टी के उम्मीदवार कंधलभाई जडेजा करीब 42 फीसदी वोट से आगे चल रहे हैं। मैनपुरी में डिंपल यादव 60 हजार से आगे हैं।

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी ने मध्य प्रदेश और गुजरात सहित अन्य राज्यों में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। गुजरात के चुनाव में पार्टी के 20 उम्मीदवार उतारे गए थे। अन्य उम्मीदवार को दोपहर 11 बजे तक हजार वोट से आगे नहीं पहुंच पाए लेकिन कुतियाना सीट से उम्मीदवार पूर्व विधायक कंधलभाई जडेजा ने 40 फीसदी वोट से आगे चल रहे हैं। यदि यह बढ़त बनी रही तो पार्टी गुजरात में खाता खोलकर नया संदेश दे सकती है। 

मैनपुरी में डिंपल की बढ़त से सपाइयो में उत्साह
मैनपुरी में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव 72 हजार से आगे चल रही है। जसवंत नगर विधानसभा क्षेत्र में उन्हें एकतरफा समर्थन मिलता नजर आ रहा है। हालांकि, अभी वोटों की गिनती चल रही है। इसी तरह रामपुर में भी सपा पांच हजार से बढ़त बनाए हुए है। खतौली से छह वोट से सपा- रालोद प्रत्याशी मदन भैया बढ़त बनाए गए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें