फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्राइडल कलेक्शन में मॉडल्स ने बिखेरा जलवा

Thu, 18 Sep 2014 02:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चिकनकारी और टुकड़ी वर्क के लहंगे व गरारा पहने मॉडल्स ने जब रैम्प वॉक किया तो हर कोई एक टक देखता रह गया।
विज्ञापन


मौका था फैशन डिजाइनर व आस्मा हुसैन इंस्टीट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी की सीएमडी आस्मां हुसैन के नए ब्राइडल कलेक्शन की लॉन्चिंग का।

सन 1920 के कॉन्सेप्ट पर आधारित ये कलेक्शन अपने आप में इसलिए भी खास था कि बिना शरीर का कोई भी अंग दिखाए या एक्सपोजर किए ही ये किसी की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए काफी है।

इन सभी ड्रेसेज में एक अन्य खास बात ये है कि ब्लाउज की जगह शॉर्ट कुर्ती का इस्तेमाल किया गया, जिसने बिल्कुल अलग लुक दिया।

सिल्क, क्रेप, जॉर्जट और शिफान के फैब्रिक पर तैयार इस बेहतरीन ब्राइडल कलेक्शन की लॉन्चिंग में सोनी टीवी चैनल पर शुरू होने वाले सीरियल ‘हमसफर’ के हर्षद चोपड़ा और शिव्या पठानिया मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन


इस मौके पर एआईएफटी के स्टूडेंट्स को पेपर ड्रेस मेकिंग कॉम्पटीशन के लिए अवॉर्ड भी दिए गए।

शरीर दिखना नहीं छिपाना है असली फैशन
हजरतगंज स्थित इंस्टीट्यूट में लॉन्चिंग के दौरान आस्मां हुसैन ने कलेक्शन के चार ड्रेस शो केस किए। इसके बाद शाम के समय होटल ताज में आयोजित फैशन शो के दौरान कलेक्शन के सभी 12 ड्रेसेज को पहनकर मॉडल्स ने कैटवॉक किया।

इन सभी ड्रेसेज को विशेष रूप से ब्राइडल कलर्स ब्राइट मजेंटा व रेड के कॉम्बिनेशन, ग्रीन, पीचिश ऑरेंज, पर्पल व मजेंटा के कॉम्बिनेशन में तैयार किया गया है।

ड्र्रेसेज में बनारसी ब्रोकेड व जरदोजी और वेलवेट के पैचवर्क का इतना बेहतरीन कार्य किया गया जो इनको और आकर्षक बनाता है।

लॉन्चिंग के दौरान आस्मां हुसैन ने कहा कि इस कलेक्शन के माध्यम से यह साबित करने का प्रयास किया गया है कि खूबसूरत और आकर्षक दिखने के लिए सिर्फ डीप नेक, बैक लेस या शॉर्ट कपड़े जरूरी नहीं।
विज्ञापन


बल्कि ऐसे कपड़ों से और अधिक खूबसूरती आती है जो कि बिल्कुल भी स्किन का एक्सपोजर न करें। उन्होंने कहा कि फैशन का मतलब शरीर दिखाना नहीं बल्कि छिपाना है। ये कलेक्शन लड़कियों के इंटलेक्ट को दिखाने के लिए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें