फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अश्विक और रुद्र में होगी खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अश्विक श्रीवास्तव और रुद्र चौरसिया ने आसानी से अपने मुकाबले जीतते हुए आइटा अंडर-12 टैलेंट सीरीज टेनिस टूर्नामेंट में बालक एकल वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। अश्विक ने आरिश सेठी को 6-2, 6-3 और रुद्र ने मो. हमदान को 6-4, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन


केडी सिंह बाबू स्टेडियम के टेनिस एरीना में खेली जा रही प्रतियोगिता के बालिका एकल वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आन्या ने आरिका राज सिंह को 6-1, 6-1 और दूसरे सेमीफाइनल में हिया चौहान ने विरिका जायसवाल को 6-1, 6-2 से हराया। प्रतियोगिता के पुरुष युगल वर्ग में दाेनों सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। इसके अंतर्गत अरनव श्रीवास्तव व हमदान ने ऋत्विक अस्थाना व अदविल जैन को 4-6, 6-4, 10-7 और रुद्र चौसरिया व शिवांश ने प्रणय शुक्ला व आरव वर्मा को 3-6, 7-6(3), 10-2 से पराजित किया।

प्रतियोगिता के बालिका युगल वर्ग के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आरिका राज सिंह व सान्वी जायसवाल ने आद्या सिंह व अक्षिता मिश्रा को 6-1, 6-1 और दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हिया चौहान व आन्या ने वर्तिका अग्रवाल व आन्या चौधरी को 6-1, 6-2 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें