फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टा मवेशी के हमले में आश्रम के महंत की मौत

Mon, 28 Sep 2020 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी में बंकी ब्लॉक के एक गांव में छुट्टा मवेशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवा (बाराबंकी) क्षेत्र में सड़कों पर घूम रहे छुट्टा मवेशियों के हमले में एक आश्रम के महंत की जान चली गई। महंत पर आश्रम में घुसे एक मवेशी ने भगाने के दौरान हमला किया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल महंत को सीएचसी से जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शव का अंतिम संस्कार बिना पोस्टमार्टम के ही किया गया है।       
विज्ञापन


यह हादसा क्षेत्र के ग्राम पटना में हुआ। इस गांव में दाता साईं कुटिया नामक आश्रम है। करीब सौ वर्ष पुराने बताए जा रहे आश्रम के बच्चू दास (74) में महंत थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक रविवार रात एक छुट्टा मवेशी आश्रम परिसर में घुस गया और पेड़ों को नुकसान पहुंचा रहा था। जानकारी पर महंत बच्चू दास मवेशी को भगाने लगे। इस दौरान मवेशी ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले में महंत गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी होते हुए शिष्य व ग्रामीण उन्हें सीएचसी देवा ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उनका निधन हो गया। सोमवार को आश्रम परिसर में ही उन्हें विधि विधान के साथ ही समाधि दे दी गई।

30 गोआश्रय केंद्र में है सात हजार मवेशी
जिले में छुट्टा मवेशियों को पकड़ने के लिए नगर पंचायतों व तहसील स्तर की टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जाती है। इस समय जिले में करीब तीस गो आश्रय केंद्र स्थापित है जहां पर करीब सात हजार छुट्टा मवेशी रखे गए है। लेकिन इसके बावजूद शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में छुट्टा मवेशियों का जमावाड़ा है। इससे जहां लोगों को सड़क पर चलने में दिक्कत होती है वहीं किसानों के खेतों की फसल भी यह मवेशी बरबाद हो रहे है। जिले भर में ज्यादातर जगहों पर काफी ज्यादा मात्रा में छुट्टा मवेशी घूमा करते है। इनकी टक्कर से होने वाले हादसों में जहां लोगों की जान चली जाती है वहीं कई लोग घायल भी हो चुके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें