कार्यक्रम में बोलते अशनीश ग्रोवर।
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित एक निजी होटल में आयोजित कार्यक्रम में भारतपे के एमडी अशनीर ग्रोवर ने कहा कि स्टार्टअप हो या कारोबार बिना रिक्स के सफलता नहीं मिलने वाली है। रिस्क टू रिवार्ड के आधार पर ही आप कामयाब होंगे।
अपनी कॅरिअर में हमने कई उतार चढ़ाव देखें। शेयर मार्केट, इन्वेस्टर या अन्य क्षेत्र में कॅरिअर बनाना हो। आप को 100 फीसदी योगदान देना ही होगा। जो लोग भी शेयर मार्केट में पैसे लगाते हैं। उन्हें सोचना चाहिए कि आप का पैसा कहां और किस उद्देश्य जा रहा है। बैंकिंग व्यवस्था पर एक फीसदी भरोसा नहीं करना चाहिए। पैसा आपका और ब्याज खुद लेते हैं।
ग्रोवर ने कहा कि कर्मचारी को केवल पैसा दिखता है। उसे जहां भी ज्यादा पैसा मिलेगा जाएगा। आप की कंपनी से उसे फायदा नहीं मिल रहा है या सुकून नहीं मिल रहा है तो उसमें आप की असफलता है। एक कर्मचारी को कंपनी से जोड़ने के उसकी भावनाओं को समझना चाहिए।
अपने कार्यों को लेकर उन्होंने कहा कि शुरुआत दुकानदार और ग्राहकों के बीच से की।यूपीआई क्यूआर कोड के जरिए पैसे की लेनदेन व्यवस्था शुरू हुई और काम पर लोगों का भरोसा जगा। धीरे-धीरे काम में विस्तार हुआ और आज नजीर के रूप में है।