फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नहीं मिला भुगतान, आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
आशा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन।
विज्ञापन
लखनऊ। कई माह से कार्य का भुगतान न होने से नाराज आशा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को काकोरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रदर्शन किया और चेतावनी दी कि जब तक भुगतान नहीं होगा, कलम बंद हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आशा कल्याण समिति के नेतृत्व में मैटरनिटी विंग अस्पताल के गेट पर जुटीं आशाओं ने कहा कि वे दिन-रात मेहनत कर स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग करती हैं, लेकिन चार माह से भुगतान नहीं हो रहा है। इस वजह से उनके घरों का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। समिति की काकोरी विकासखंड अध्यक्ष शांति देवी ने बताया कि क्षेत्र में 175 आशा कार्यकर्ता हैं, जिनका भुगतान रुका हुआ है। जिला उपाध्यक्ष कौशल्या देवी ने बताया कि पूर्व में सीएचसी अधीक्षक केडी मिश्रा को ज्ञापन भी सौंपा गया था। इस संबंध में अधीक्षक ने बताया कि उनके स्तर से जो भुगतान संभव था, वह कर दिया गया है। अन्य मांगें उच्च स्तर की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें