लखनऊ। आशा कर्मियों की लंबित मांगों को पूरा करने और ऐक्टू नेताओं पर दर्ज एफआईआर निरस्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने प्रदर्शन किया। यूनियन अध्यक्ष तुलसी सोनकर और सचिव कमला गौतम के नेतृत्व में परिवर्तन चौक से कलक्ट्रेट तक जुलूस निकाला गया। कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
यूनियन ने ज्ञापन में कहा है कि सात फरवरी को उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री की मध्यस्थता में 13 सूत्री मांगों पर सहमति बनी थी। इसके बाद आशा कर्मियों ने हड़ताल समाप्त की थी। 23 अक्तूबर को ईको गार्डन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशन निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता हुई थी। इसके बावजूद मांगों पर अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है।