फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच की कड़ी हैं आशा कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग और समुदाय के बीच कड़ी का काम करती हैं। वे बुधवार को अलीगंज स्थित एएनएम प्रशिक्षण केंद्र में नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे।
विज्ञापन


प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य के नोडल अधिकारी डॉ. एमसच सिद्दीकी ने बताया कि 29 आशाओं ने आठ दिवसीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक हासिल किया है। इनमें माल की आठ, बक्शी का तालाब की छह, सरोजनीनगर की सात, मोहनलालगंज की पांच और तीन काकोरी की हैं। मौके पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी योगेश रघुवंशी, जिला समुदाय प्रक्रिया प्रबंधक विष्णु प्रताप, प्रशिक्षक एवं स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी शशि भूषण भारती और हेमा मौर्या मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें