फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसम सुधरते ही ट्रेनों की लेटलतीफी घटी

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
विज्ञापन
लखनऊ। दो हफ्तों से 10 से 12 घंटे तक देरी की शिकार हो रही गोरखधाम एक्सप्रेस सोमवार को साढे़ तीन घंटे लेट रही। तेजस एक्सप्रेस भी दो से तीन घंटे की देरी से चली। दिल्ली से आने वाली गाड़ी संख्या 12226 कैफियात एक्सप्रेस 1:37 घंटे, गोरखधाम एक्सप्रेस 3:30 घंटे, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट 1:09 घंटे, बेगमपुरा एक्सप्रेस 1:53 घंटे लेट रही।
विज्ञापन

वहीं, रविवार की तुलना में सोमवार को उड़ानें भी कम प्रभावित रहीं। मुंबई से लखनऊ आने वाली 6ई-5264 सवा चार घंटे, आईएक्स-1026 आधे घंटे, दिल्ली से आने वाली 6ई-2107 चालीस मिनट, 6ई-2172 पौन घंटे, जयपुर से आने वाली 6ई-7482 पौन घंटे, चंडीगढ़ से आने वाली 6ई-6751 एक घंटे लेट रही। वहींए लखनऊ से बंगलूरू जाने वाली आईएक्स-2918 दो घंटे के साथ ही इंदौरा, गोवाए जयपुर जाने वाली विमानों ने आधे से पौन घंटे की देरी से उड़ान भरी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें