फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 60 जगहों पर पेड़ गिरे, 100 बिजली लाइनें प्रभावित

विज्ञापन
कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।
विज्ञापन
लखनऊ। लगातार बारिश के बीच शहर से गांव तक करीब 60 जगह पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। पेड़ 100 से अधिक ओवरहेड बिजली लाइनों पर गिरे, जिनमें 33 हजार, 11 हजार और 440 वोल्ट की एलटी लाइनें शामिल हैं। इससे 125 से अधिक खंभे और तार टूट गए। बिजली आपूर्ति बहाल करने में दो से 10 घंटे तक का समय लगा। बारिश के बावजूद शुक्रवार रात से शनिवार देर शाम तक बिजलीकर्मी फाल्ट दुरुस्त करने में जुटे रहे।
विज्ञापन

मुख्य अभियंता वीपी सिंह, सुशील गर्ग, रवि अग्रवाल और रामकुमार ने बताया कि ज्यादातर घटनाएं शनिवार तड़के शुरू हुईं। गोमतीनगर के विरामखंड, विनीतखंड, शहीद पथ, विज्ञानखंड, मल्हौर रोड, हासेमऊ, विकल्पखंड, विजयंतखंड, विभवखंड और विभूतिखंड समेत कई इलाकों में पेड़ बिजली लाइनों पर गिरे। सरोसा-भरोसा, कबीरनगर, फैजुल्लागंज, सीतापुर रोड योजना, अलीगंज, पुरनिया, न्यू हैदराबाद, जानकीपुरम और जेहटा रोड के गौरैया गांव में भी बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।
गोसाईंगंज, मोहनलालगंज, नगराम, सरोजनीनगर, काकोरी, मलिहाबाद, माल और बीकेटी में भी पेड़ गिरने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई। वहीं, राजाजीपुरम ओल्ड उपकेंद्र के सी-ब्लॉक में शनिवार तड़के 400 केवीए ट्रांसफार्मर चबूतरा ढहने से नीचे लुढ़क गया। बिजली आपूर्ति दूसरे फीडर से बहाल कर ट्रांसफार्मर को शाम तक दुरुस्त कर दिया गया।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

कई जगह पेड़ गिरने से बिजली प्रभावित हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें