फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पछुआ हवाओं के थमते ही तीखी महसूस हुई धूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में सोमवार को ठंडी पछुआ हवाओं की रफ्तार पर लगाम लगी। इससे पिछले दिनों की तुलना में दोपहर के वक्त धूप तीखी महसूस हुई। चटक धूप की वजह से सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 1.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी भी दर्ज की गई। शाम को हवा में घुली ठंड में भी कमी महसूस की गई।
विज्ञापन

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हवा का रुख बदल चुका है। पछुआ की जगह अब उत्तर की हवा प्रभावी है। इसके असर से अगले कुछ दिनों तक रात की ठंड व गलन में कमी आएगी। दिन में धूप भी पहले की तुलना में तीखी महसूस होगी। आने वाले दिनों में तापमान में दो डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने कहा कि ठंड की वापसी के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा।

सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 1.3 डिग्री की बढ़त के साथ 29.7 डिग्री सेल्सियस और बीती रात का न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री की बढ़त के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन




बेहतर हुई राजधानी की हवा

सोमवार को लालबाग की हवा ऑरेंज श्रेणी में रही। बाकी पांच वायु गुणवत्ता मापक स्टेशनों पर हवा पीले श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें