फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दाम घटे तो सोने-चांदी की चमक बढ़ी

विज्ञापन
गणेश सोनी।
विज्ञापन
लखनऊ। सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट ने धनतेरस पर सराफा बाजार की रौनक बढ़ने की उम्मीद जगा दी है। महंगे भाव के चलते खरीदारी टाल रहे ग्राहक अब बाजार का रुख करने लगे हैं। चांदी के सिक्के और डॉलर शगुन व उपहार के लिए पसंद किए जा रहे हैं तो सोने में हल्के डिजाइनदार सेट, चेन और अंगूठियों की मांग है। वहीं, आगामी सहालग में कीमतें बढ़ने की आशंका के चलते शादी वाले परिवार अभी से गहनों की एडवांस बुकिंग करा रहे हैं।
विज्ञापन

सराफा कारोबारियों के मुताबिक, सोने की ऊंची कीमतों के चलते ग्राहक भारी सेट खरीदने के बजाय कम वजन के आभूषणों को प्राथमिकता दे रहे हैं। अंगूठी, बालियां और दो ग्राम की सोने की चेन उनकी पसंद में शामिल हैं। ऐसे गहने शादी और त्योहारों के साथ रोजमर्रा में भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं। कारोबारियों का कहना है कि सहालग की तैयारी में जुटे परिवार धनतेरस पर ही बजट के अनुसार जरूरी आभूषण खरीदना चाहते हैं।
कुछ समय पहले 18 कैरेट सोने का भाव करीब 1.22 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम से घटकर 1.06 लाख रुपये रह गया है। इसी तरह 22 और 24 कैरेट के भाव में भी प्रति 10 ग्राम करीब 10 हजार रुपये की गिरावट हुई है। इसी तरह चांदी की कीमत करीब 2.20 लाख रुपये प्रति किलो से घटकर 1.90 लाख रुपये पर आ गई है। दिवाली के बाद शुरू होने वाले शादी के सीजन को देखते हुए ग्राहक हल्के गहने खरीद रहे हैं। प्रतिष्ठान पर करीब 30 लोग एक करोड़ रुपये से अधिक के गहनों की एडवांस बुकिंग करा चुके हैं। - गणेश सोनी, सराफा कारोबारी राजाजीपुरम
विज्ञापन

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के बाद धनतेरस और दिवाली पर अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों को 10, 20, 50 और 100 ग्राम के चांदी के सिक्के और डॉलर पसंद आ रहे हैं। पूजन के शगुन के साथ ही त्योहार पर उपहार देने के लिए भी इनकी मांग है। सोने के हल्के डिजाइनदार सेट भी ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं। - रविंद्रनाथ रस्तोगी, सराफा कारोबारी अमीनाबाद

गणेश सोनी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें