फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ जेल शिफ्ट किया गया मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के आरोपी का सगा भाई अरविंद राठी

Wed, 26 Sep 2018 11:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बागपत जेल में माफिया डॉन मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के मुख्य आरोपी सुनील राठी के सगे भाई अरविंद राठी को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच लखनऊ जेल ले जाया गया।

विज्ञापन


बीते 27 जुलाई को देवरिया जिला जेल से प्रशासनिक आधार पर बाराबंकी भेजे गए शातिर अपराधी अरविंद राठी को लखनऊ जेल शिफ्ट करने का निर्देश शासन ने जारी किया था।

जेल प्रशासन द्वारा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच बुधवार की सुबह अरविंद राठी को लखनऊ जेल भेजा गया। करीब दो महीने बाद राठी के बाराबंकी जेल से जाने के बाद अब जेल कर्मियों व अफसरों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन


अरविंद के यहां आने पर जेल अधीक्षक ने पीएसी तैनात करने की मांग डीएम और एसपी से की थी। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया करीब दो माह तक जेल में रहे अरविंद राठी की सप्ताह में सिर्फ दो बार ही मुलाकात कराई जाती थी।

इस दौरान अरविंद से मिलने के लिए उसके जौनपुर के रहने वाले दोस्त व रिश्तेदार ही आए। जेल अधीक्षक ने कहा अरविंद से मिलने वालों का पूरा डाटा भी जेल प्रशासन के पास उपलब्ध है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें