यूपी की बेटी अरुणिमा सिन्हा ने 15 अगस्त को स्विटजरलैंड की सबसे ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया।
इससे पहले वह माउंट एवरेस्ट भी फतह कर चुकी हैं।
15 अगस्त को जब सारा हिंदूस्तान आजादी का जश्न मना रहा था उस वक्त देश की बेटी ने भारतवासियों को आजादी की वर्षगांठ का तोहफा दिया।
अरुणिमा ने स्विटजरलैंड की सबसे ऊंची पर्वत चोटी पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज फहराया और राष्ट्रीय गीत भी गाया।
अंबेडकरनगर के पंडाटोला की रहने वाली अरुणिमा ट्रेन हादसे में अपना पैर गंवा चुकी हैं। इस दुर्घटना के बाद भी हौसला बनाए रखने वाली दुनिया की सभी सात ऊंची पर्वत चोटियों को फतह करने का संकल्प ले लिया। अरुणिमा 19 अगस्त को दिल्ली पहुंचेगी।