रामायण सीरियल में भगवान श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही पूरा विश्व राममय हो गया है। राम मंदिर ही हमारा राष्ट्र मंदिर है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
अयोध्या के सिविल लाइन स्थित एक होटल में सोमवार को रामायण सीरियल के पात्र अरुण गोविल, दीपिका चिखलिया और सुनील लहरी ने 22 जनवरी को रिलीज होने वाले अपने म्यूजिक वीडियो को लेकर प्रेस वार्ता की।
विज्ञापन
इस दौरान अरुण गोविल ने कहा कि अयोध्या धाम के साथ ही पूरा विश्व राममय हो गया है। उन्होंने कहा कि मंदिर बनना तय था। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर हमारा राष्ट्र मंदिर है। वहीं, दीपिका चिखलिया ने कहा कि श्रीरामलला के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बार-बार अयोध्या आना बड़े हर्ष और सौभाग्य का विषय है।
म्यूजिक वीडियो के निर्माता अभिषेक ठाकुर ने बताया कि बताया म्यूजिक वीडियो अयोध्या नगरी में ही शूट की गई है। गुप्तार घाट से शुरू होकर वहीं पर समापन किया गया है। इसे सोनू निगम ने गाया है।