फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरलोडिंग घोटाले में गोरखपुर और सोनभद्र के एआरटीओ तलब

Wed, 02 Dec 2020 10:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
ओवरलोडिंग घोटाले में जांच कर रही एसआईटी ने गोरखपुर और सोनभद्र जिले के एआरटीओ को पूछताछ के लि तलब किया है। इन दोनों जिलों के एआरटीओ को अगले हफ्ते सिग्नेचर बिल्डिंग स्थित एसआईटी के दफ्तर में उपस्थित होना होगा। सूत्रों के अनुसार जांच के दौरान इन एआरटीओ के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। जिसके आधार पर अब के आरटीओ से पूछताछ की जाएगी। एसआईटी ने पिछले महीने इन दोनों जिलों के परिवहन विभाग के सिपाहियों से भी पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए थे। जिसके बाद एसआईटी ने इन दोनों जिलों के एआरटीओ को तलब करने का फैसला किया।
विज्ञापन


इस मामले में एसटीएफ ने साल के शुरुआत में दो लोगों को गिरफ्तार कर ओवर लोडिंग घोटाले का भंडाफोड़ किया था। बाद में शासन ने इस मामले की जांच एसआईटी को सौंप दी थी। एसआईटी इससे पहले आजमगढ़ के एआरटीओ से पूछताछ कर चुकी है। इस मामले में कुल 17 जिलों के एआरटीओ के नाम सामने आए थे। जिसमें गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, महराजगंज, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, ग़ाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र, भदोही, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थ नगर और प्रयागराज जिले के एआरटीओ द्वारा ओवर लोडिंग घोटाले में लिप्त होने की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें