फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्रेक्षागृहों की दुर्दशा पर कलाकारों ने खोला माेर्चा

विज्ञापन
उप्र. कलाकार एसोसिएशन ने प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता की। 
विज्ञापन
लखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति को लेकर उप्र. कलाकार एसोसिएशन ने बुधवार को हजरतगंज स्थित प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर गहरी चिंता जताई। संगठन ने प्रेक्षागृहों की स्थिति में सुधार के लिए वरिष्ठ कलाकारों की निगरानी समिति गठित करने की घोषणा की है, जो हर माह अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजेगी।
विज्ञापन


संगठन का कहना है कि राजधानी के संत गाडगे प्रेक्षागृह, वाल्मीकि प्रेक्षागृह, राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह, कला मंडपम और भारतेंदु नाट्य अकादमी के ऑडिटोरियम प्रदेश की सांस्कृतिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र हैं, लेकिन ये लंबे समय से रखरखाव और संचालन संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह के नवीनीकरण के बावजूद उसकी खराब स्थिति पर नाराजगी जताई गई। कला मंडपम में प्रकाश एवं ध्वनि व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा किराया सामान्य रखने की मांग उठाई गई। संगठन ने भारतेंदु नाट्य अकादमी के दोनों ऑडिटोरियम सभी कलाकारों के लिए सुलभ बनाने की भी अपील की।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष संगम बहुगुणा ने कहा कि संत गाडगे प्रेक्षागृह में केवल एसी और पर्दों की मरम्मत की आवश्यकता है। अनावश्यक निर्माण कार्यों से बचते हुए इसे शीघ्र कलाकारों के लिए खोला जाना चाहिए। उन्होंने वाल्मीकि प्रेक्षागृह को तोड़े जाने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि इसका निर्माण छह माह में पूरा कर कलाकारों को समर्पित किया जाए।
विज्ञापन

प्रेसवार्ता में विनोद मिश्रा, ज्ञानेश्वर मिश्रा ज्ञानी, अशोक सिन्हा सहित अन्य कलाकार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें