फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ का 27 लाख का सोना लेकर भागा कारीगर

Wed, 27 Aug 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। चौक के सोंधी टोला निवासी सराफ प्रसनजीत मंडल ने दुकान में पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर निवासी कारीगर संजय खां पर 27 लाख का सोना लेकर भागने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि घटना में उसका मामा मोहनलाल भी शामिल है। चौक पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रसनजीत के मुताबिक चौक स्थित बाजार में उनकी सर्वश्री मंडल वर्क नाम से आभूषण की दुकान है। बीते 21 जून से उनकी दुकान पर संजय नौकरी कर रहा था। 28 जुलाई को उन्होंने आरोपी को 580 ग्राम सोना जेवर बनाने के लिए दिया था। सात अगस्त को उसने कुछ जेवर लौटा दिए। बचा हुआ 268 ग्राम सोना, जिसकी कीमत 27 लाख थी, लेकर आठ अगस्त को शाम करीब 6.39 बजे भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें