फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छह किलो चांदी और 10 ग्राम सोना लेकर भागा कारीगर

Fri, 08 May 2026 02:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भूतनाथ मार्केट स्थित सराफ अनेश सुरेश कदम की दुकान से उनका कारीगर छह किलो चांदी और दस ग्राम सोना लेकर भाग गया। सराफ ने गाजीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन




इंदिरानगर के सेक्टर-सी निवासी अनेश मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। उनकी भूतनाथ इलाके में बालाजी नाम से सोने-चांदी की दुकान है। दुकान पर महाराष्ट्र के कमलापुर निवासी लालू दशरथ तोराणो बतौर कारीगर काम करता था। वह शेखर अस्पताल के पास किराये के मकान में रहता था। लालू के पास दुकान की एक चाबी भी थी। आरोप है कि 30 अप्रैल की रात वह दुकान पहुंचा और चाबी की मदद से दुकान खोलकर वहां से छह किलो चांदी और 10 ग्राम सोना लेकर भाग गया। जानकारी होने पर अनेश उसके किराये के कमरे पर पहुंचे। वहां पता चला कि लालू दशरथ कमरा छोड़कर जा चुका है। सराफ ने उसके परिजनों से संपर्क किया तो वे लोग उनपर झूठा आरोप लगाने लगे। पीड़ित का दावा है कि चोरी गए माल की कीमत करीब 17 लाख रुपये है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि पांच मई को सराफ अनेश की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें