फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिरयानी में मिला कृत्रिम रंग, तीन किलो कराया नष्ट

विज्ञापन
जांच करने पहुंची टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की सचल खाद्य जांच प्रयोगशाला (एफएसडब्ल्यू) ने सोमवार को राजाजीपुरम के मीना बेकरी चौराहे (जोन-6) पर जागरूकता एवं जांच अभियान चलाया। अभियान के दौरान 35 खाद्य पदार्थों की जांच की गई। जांच में बिरयानी के एक नमूने में कृत्रिम रंग पाए जाने पर करीब तीन किलो बिरयानी नष्ट कराई गई।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (खाद्य) विजय प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान करीब 50 खाद्य कारोबारियों और आम लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थों की पहचान, सुरक्षित खाद्य सामग्री के उपयोग व खाद्य सुरक्षा मानकों के पालन के प्रति जागरूक किया गया। टीम ने कारोबारियों को चेतावनी दी कि खाद्य पदार्थों में प्रतिबंधित अथवा अनधिकृत रंगों का प्रयोग न करें और निर्धारित मानकों का पूरी तरह पालन करें। अभियान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार, विश्लेषक धीरपाल सिंह तथा चालक रिजवान अली मौजूद रहे। सहायक खाद्य आयुक्त के अनुसार, मंगलवार को चारबाग क्षेत्र में अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें