फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाकुंभ 2025: एयर और रिवर एंबुलेंस की व्यवस्था, बीमार होने पर मिलेगा तुंरत इलाज; 24 घंटे अलर्ट रहेगा स्टाफ

Fri, 03 Jan 2025 08:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन तरह की एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
महाकुंभ 2025 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाकुंभ में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर जरूरतमंद श्रद्धालुओं को हर स्तर से मदद पहुंचाई जाएगी। आकाश, जल व सड़क मार्ग से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, ताकि समय पर मरीजों को उच्च कोटि का इलाज मुहैया कराया जा सके।
विज्ञापन


 

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शुक्रवार को बताया कि मरीजों को जल्द से जल्द अस्पताल पहुंचाने के लिए तीन तरह की एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। मेला क्षेत्र में कुंभ में डुबकी लगाने के लिए दुर्भाग्य से कोई घटना घटती है तो उससे निपटने के लिए 7 रिवर एंबुलेंस लगाई गई हैं। रिवर एंबुलेंस में प्रशिक्षित स्टाफ तैनात किए गए हैं, जो 24 घंटे अलर्ट रहेंगे।

 

जरूरतमंद श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र के अस्पतालों में इलाज के बाद राहत नहीं मिलती है तो उन्हें बेहतर उपचार के लिए एयर एंबुलेंस से बड़े अस्पताल लाया जा सकेगा। इसके लिए 14 एयर एंबुलेंस का इंतजाम किया गया है। एयर एंबुलेंस भी 24 घंटे अलर्ट रहेंगी।

 

मेला क्षेत्र में 125 एंबुलेंस तैनात की गई हैं, जो श्रद्धालुओं को मेला क्षेत्र में बने अस्पतालों तक पहुंचाने में मदद करेंगी। जिसमें 115 बेसिक लाइफ सपोर्ट व 10 एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस हैं। यह सभी सेवाएं श्रद्धालुओं को पूरी तरह से मुफ्त मुहैया कराई जाएगी।

 

ब्रजेश पाठक ने बताया कि श्रद्धालुओं की हर स्तर पर मदद की जाएगी। सभी अस्पतालों की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं। डॉक्टर, पैरामेडिक, जरूरी जांच के इंतजाम जुटा लिए गए हैं। इमरजेंसी दवा आदि की व्यवस्था भी पुख्ता कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें