फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: सैन्यकर्मी पर यौन शोषण का आरोप... शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, पिता पर भी केस दर्ज

Mon, 02 Jun 2025 06:37 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ के इटौंजा में एक युवती ने सैन्यकर्मी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चार साल की बच्ची से दुष्कर्म, मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इटौंजा इलाके में रहने वाली एक युवती ने सीतापुर के संदना निवासी सैन्यकर्मी अजीत पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया है। कुछ दिनों बाद अजीत ने शादी से इनकार कर दिया। अजीत व उसके पिता छोटेलाल ने धमकी भी दी। शनिवार को दोनों के खिलाफ इटौंजा थाने में केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


24 वर्षीय युवती के अनुसार, मौसी की शादी में अजीत से पहली बार मुलाकात हुई थी। अजीत उनका मोबाइल नंबर हासिल कर बातचीत करने लगा। अजीत ने प्यार के जाल में फंसाकर शादी का झांसा दिया। आरोप है कि अजीत एक दिन घुमाने के बहाने से युवती को किराये के कमरे ले गया और कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। इसके बाद आरोपी अक्सर उनका शारीरिक शोषण करने लगा। यह बात युवती ने परिजनों को बताई।

ये भी पढ़े- Accident News: इलाज से पहले ही दम तोड़ देते हैं सिर की चोट वाले 49 फीसदी घायल, सबसे ज्यादा बाइक सवार
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- Lucknow: लेजर से दूर हुआ दांत का संक्रमण...तुरंत हो गई फिलिंग, नई तकनीक ज्यादा कारगर; केजीएमयू कर रहा प्रयोग


परिजनों ने अजीत के घरवालों से बातचीत की तो दो साल का वक्त मांगा। इस बीच आरोपी की नौकरी सेना में लगने के बाद दिन गुजरता चला गया। कुछ दिन पहले युवती ने अजीत से शादी की बात कही तो उसने इनकार कर दिया। युवती का आरोप है कि उन्होंने शिकायत की तो इंटौजा पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। उन्होंने डीसीपी उत्तरी गोपाल चौधरी से मिलकर शिकायत की। डीसीपी के आदेश पर इटौंजा थाने में अजीत व छोटेलाल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें